हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर में घर में घुसकर परिजनों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाबूगढ़ के गांव कनिया कल्याणपुर के सुंदर ने बताया कि 19 मई की रात को वह परिवार के सदस्यों के साथ घर पर मौजूद था। तभी गांव का संदीप, प्रवेश, रणवीर सिंह लाठी डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी जिसके बाद आरोपियों ने उसकी पत्नी सोनवीरी, उसके परिवार के गोलू और राजा पर हमला कर दिया। हमले में चारों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। इसके बाद घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने नामजद तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867
























