👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी चुनाव के चलते गढ़मुक्तेश्वर सीट से गठबंधन के प्रत्याशी रविंद्र चौधरी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोपहर 3:00 बजे गढ़ पहुंचेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजियाबाद से अपनी कार द्वारा गढ़ में स्याना रोड पर स्थित लव कुश गार्डन पहुंचेंगे और शाम करीब चार बजे गढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
अखिलेश यादव से पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गढ़ पहुंचे थे और भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र तेवतिया के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की थी। साथ ही विपक्षी दलों पर भी जमकर निशाना साधा। वहीं अखिलेश यादव भी संवाद के दौरान अपने प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील करेंगे




























