हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा की बैठक रेलवे कॉलोनी स्थित नीलकंठ महादेव शिव मंदिर में हुई जिसमें पंडित अजय पाण्डेय को महासभा समन्वयक पद पर नियुक्त किया गया। महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा ने नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि महासभा का कार्यक्षेत्र निरंतर बढ़ रहा है जिसके विभिन्न कार्यों के सुचारु और सही क्रियान्वयन के लिए ये पद आवश्यक हो गया था। अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि महासभा के प्रत्येक कार्य में अग्रणी व निष्ठाभाव से समर्पित होने के कारण इस पद के सबसे योग्य विद्वान है। प्रवक्ता डॉ0 करुण शर्मा ने बताया कि बैठक में नागपंचमी, रक्षाबंधन, सावन शिवरात्रि सहित महासभा के अनेक विषयों पर चर्चा के साथ निर्णय हुआ। महासभा धार्मिक के साथ सामाजिक कार्यों में पूर्ण सक्रिय है। पंडित अजय पाण्डेय के सर्व सहमति से नियुक्ति पर पूरी महासभा हर्षित है। इस अवसर पर विद्वानों ने बैंडबाजे के धुन पर जमकर नाचे व मिठाई बाटकर खुशियाँ मनाई। पंडित अजय पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वो हमेशा महासभा के लिए पूर्ण निष्ठा से समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष पंडित व्रजेश कौशिक, महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय, मंत्री गौरव कौशिक, परामर्श मंडल सदस्य पंडित ओम प्रकाश पोखरियाल, लेखा निरीक्षक पंडित देवी प्रसाद तिवारी, कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले उर्फ आचार्य मिलन शास्त्री, मंत्री महावीर शर्मा, प्रचार मंत्री पंडित जगदंम्बा शर्मा, पंडित ललित मिश्रा, मिडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, पंडित गौतम भारद्वाज, नीरज मिश्रा, उपाध्यक्ष पंडित आदित्य भारद्वाज, अभिषेक तिवारी, पंडित अनुपम, रोहित आदि उपस्थित रहे.


लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























