
👁 6 views Views
गर्मी से पहले बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने सड़क पर पड़ी एक केबल को ठीक कराया। यह सुधार कार्य गर्मी के मौसम से पहले किया गया। नागरिकों ने बताया कि धौलाना का औद्योगिक क्षेत्र काफी बड़ा है जहां से फैक्ट्री और आसपास के गांव को बिजली मिलती है। नगरवासी सलमान, अकरम और दिलशाद ने बताया कि आने वाले समय में बिजली आपूर्ति बाधित न हो। इस आशंका को देखते हुए बिजली विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर केबल ठीक किया। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी राहुल ने बताया कि गर्मी में तारों पर लोड बढ़ जाता है जिससे फाल्ट होने की संभावना रहती है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365



























