
अहिंसा तिरंगा यात्रा समाज मे राष्ट्रभक्ति और जियो और जीने दो का सन्देश देगी- जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन मुनि 108 आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज ने मंगलवार को नमोस्तु भवन पर जैन भक्तो को प्रवचन देते हुए कहा कि स्वतन्त्रता दिवस पर निकाली जा रही अहिंसा तिरंगा यात्रा समाज को राष्ट्र भक्ति तथा जियो और जीने दो का संदेश देगी। राष्ट्र की सुरक्षा मे ही धर्म की सुरक्षा है। राष्ट्र के मजबूत होने पर ही देश के अन्दर विभिन्न धर्म,मन्दिर,धर्म अनुयायी सुरक्षित रह सकते है। म सभी को राष्ट्र को मजबूत बनाने मे अपना सहयोग करना चाहिए। भगवान महावीर स्वामी का संदेश ‘ अहिंसा परमो धर्म:,जियो और जीने दो ‘ तभी सार्थक होगा जब हम जीवन मे जीव दया, शाकाहार, अहिंसा को अपनाये। जैन साधको ने प्रातःकाल चमत्कारिक अराधना, पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर शान्ति धारा मे भाग लिया। गुरू भक्त सुधीर जैन, अनिल जैन, प्रदीप जैन, विनोद बाला जैन, मनीष जैन, मनीषा जैन, सुरेश चन्द जैन, डाo रेखा जैन, अशोक जैन, बबीता जैन, जतिन जैन,डाoअनिल जैन, सुशील जैन, रेखा जैन, नीता जैन, तरूण जैन, सुबोध जैन सजींव जैन आदि उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























