👁 0 views Views
इलाज के बाद कबूतर को खुले आसमान में छोड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मानव के साथ-साथ पशु-पक्षियों की सेवा करना भी ईश्वरीय पूजा के समान है। यह साबित कर दिखाया है, गांव सीतादेई के ग्रामीणों ने। थाना हापुड़ देहात के गांव सीतादेई में वरिष्ठ पत्रकार अशोक तोमर रहते है। उनके घर के निकट ही कुत्तों ने एक कबूतर पर हमला कर दिया। पत्रकार व अन्य ग्रामीणों ने कबूतर को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया औऱ घायल कबूतर को पक्षी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने घायल कबूतर का उपचार कराया और फिर स्वतंत्र हवा में सांस लेने के लिए आजाद कर दिया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























