हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनगंज में चोरों ने सभासद के मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर घर की अलमारी में रखे 55 हजार रुपए चोरी कर ले गए। यह चोरी उस समय हुई जब सभासद के पुत्र की मौत से परिवार में मातम पसरा था। परिजन मुखागनी देने के लिए शमशान घाट गए हुए थे।
मोहल्ला किशनगंज वार्ड नंबर 22 के सभासद डॉक्टर राजेश कुमार के बेटे विजय कुमार का निधन हो गया। बुधवार की सुबह सभी लोग मुखाग्नि देने के लिए शमशान घाट गए हुए थे जबकि घर की महिलाएं बाहर सड़क पर बैठी हुई थी जिसका एक चोर ने फायदा उठा लिया और घर में घुसकर उसने 55 हजार रुपए चोरी कर लिए और मौके से अलमारी खुली छोड़कर फरार हो गया। जब परिजन घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202

























