
स्मार्ट मीटर बदलने के बाद लटकी पड़ी बिजली की तारे हादसे को न्यौता
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): शिवपुरी मे पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे हैं।स्मार्ट मीटर बदलने वाली टीम पुराने मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर तो लगा रही है किन्तु मीटर के तारो को खम्बे से नही जोड़ रही हैं जिसकारण घरो के बाहर बिजली की तारे लटकी पड़ी हैं जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, गलियो मे बच्चे खेलते रहते हैं जो तारो से टकरा सकते हैं।मीटर बदलने वाली टीम का कहना है हमारी जिम्मेदारी केवल स्मार्ट मीटर लगाने की है, खम्बे से आपके ऐरिये का विधृत लाइनमैन जोड़ेगा। मौहल्ले के सुरेश चन्द जैन पत्रकार, सत्य प्रकाश अरोरा एडवोकेट, चौधरी बिजेंद्र सिंह, मंगत राम वर्मा, श्याम वीर सिंह सिरोही, भूपेंद्र कुमार, सिल्लू सिंह ने वार्ड सभासद मोनू बजरंग से तारो को खम्बे से जुडवाने की अपील की है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























