बसपा ने प्रदर्शन अमित शाह के इस्तीफे की मांग की










बसपा ने प्रदर्शन अमित शाह के इस्तीफे की मांग की

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ मंगलवार को मोर्चा खोलते हुए जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हापुड़ की कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन हापुड़ के अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार यादव को सौंपा।

हापुड़ के बसपा के जिलाध्यक्ष ए. के. कर्दम ने बताया कि बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संसद भवन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी की है जिससे समाज में काफी ज्यादा रोष है। इस तरह की अपमानजनक टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमित शाह या तो इस्तीफा दे या माफी मांगे।

हाथों में झंडा, बाबा साहेब का चित्र और पोस्टर लेकर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और देश के गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफा की मांग की। बहुजन समाज पार्टी का कहना है कि अमित शाह या तो माफी मांगे या इस्तीफा दें। अपनी मांगों के समर्थन में उन्होंने एक ज्ञापन एडीएम संदीप कुमार को दिया।

Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!