
तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने एक ज्ञापन हापुड़ के जिलाधिकारी के नाम एसडीएम हापुड़ ईला प्रकाश का सौंपा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर अधिवक्ताओं वादकारियों के लिए अनुचित व अशोभनीय व्यवहार का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार न्यायालय में समय से सुनवाई के लिए नहीं बैठती। मामले में तहसीलदार के खिलाफ ज्ञापन एसडीएम ईला प्रकाश को सौंपा और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक तहसीलदार का स्थानांतरण अन्य जिले में नहीं किया जाता तब तक अधिवक्ता तहसीलदार हापुड़ के न्यायालय का बहिष्कार रखेंगे।
इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल एवं सचिव वीरेन्द्र सिंह सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, अनिल शिशोदिया, खालिद खान, महेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामनिवास सिंह , पूर्व अध्यक्ष अजीत चौधरी, अनिल आजाद, उज्जवल कंसल, संदीप त्यागी, सुधांशु शर्मा, रजत शर्मा, नासिर, अंकुर त्यागी आदि उपस्थित रहे। हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल एडवोकेट ने बताया कि मांग पूरी न होने पर सोमवार को वह तहसीलदार के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन करेंगे।

DA POLO से खरीदें जेंट्स कलेक्शन || 70% तक छूट: 7836889091
























