
केंटर की चपेट में आने से कार सवार अधिवक्ता घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में एक कैंटर ने अधिवक्ता की गाड़ी में टक्कर मार दी जिसमें अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए केंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
धौलाना के शौलाना के रहने वाले अधिवक्ता नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार की शाम वह हापुड़ कोर्ट से काम खत्म कर अपनी कार में सवार होकर वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह धौलाना-शौलाना पिलखवा मार्ग पर गांव कंदोला में प्रताप द्वारा के पास पहुंचे तो दूसरी दिशा से आ रहे कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें भी चोट आई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























