👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे. पश्चिमी उत्तर प्रदेश केंद्रीय संघर्ष समिति के द्वारा शुल्क वृद्धि तथा उत्तर प्रदेश नगरीय परिषद विनियमन अधिनियम के विरोध में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे. इसके चलते हापुड़ की कचहरी के प्रांगण में एक बैठक अध्यक्ष अजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया. इस दौरान शौकीन सिंह, ओम प्रकाश, मूलचंद शर्मा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे.



















