
‘स्वदेशी अपनाएँ, देश बचाएँ’, स्वदेशी सप्ताह का सफल आयोजन
‘हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्वदेशी सप्ताह का आयोजन विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर मोदीनगर हापुड़ में विद्या के किया गया। इस सप्ताह का उद्देश्य छात्रों को स्वदेशी वस्तुओं के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें “वोकल फॉर लोकल के लिए प्रेरित करना था। सप्ताह का शुभारंभ 25 सितंबर (गुरुवार) को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। पूरे सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
प्रथम दिवस — स्वदेशी सप्ताह प्रमुख मनोज एवं संयोजिका रेखा ने छात्रों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का महत्व बताते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत’ की संकल्पना को साकार करने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।
प्रधानाचार्य राजीव फौगाट ने स्वदेशी आंदोलन के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर बात करते हुए कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक जीवन शैली है
द्वितीय दिवस—भैया बहनों के द्वारा स्वदेशी स्लोगन बुलवाए गए व बहिनों द्वारा पुत किया गया। स्वदेशी गीत (आत्मनिर्भर भारत) प्रस्तुत
तृतीय दिवस—कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के छात्रों ने ‘स्वदेशी” विषय पर लघु नाटिका और भाषण प्रस्तुत किए।
चतुर्थ दिवस्— कक्षा द्वितीय से पंचम तक के भैया बहिनों को चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रों ने ‘वोकल फॉर लोकल ‘जैसे नारे लिखकर लोगों को जागरूक किया।
पंचम दिवस—कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के छात्रों द्वारा स्वदेशी वस्तुओं की सूची बनवाई गई।
कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी शिक्षकों और छात्रों द्वारा स्वदेशी वस्तुएं अपनाने का शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। इस सप्ताह के सफल आयोजन ने छात्रों के मन में देश प्रेम और स्वदेशी के प्रति गहरा सम्मान पैदा किया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य पवन कुमार आर्य ने सभी छात्रों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि वे स्वदेशी वस्तुओं को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























