हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में खाली चल रहे दो ग्राम प्रधानों और 11 सदस्यों के लिए 6 अगस्त को चुनाव होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रेरणा शर्मा ने एडीएम संदीप कुमार को प्रेक्षक बनाया है। चुनाव के लिए नामांकन पत्र की बिक्री विकासखंड मुख्यालय पर शुरू हो चुकी है।
जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने बताया कि जनपद में स्थित उन ग्राम पंचायत के प्रधानों और सदस्यों के पदों पर उपचुनाव हो रहा है जो आकस्मिक रूप से रिक्त स्थान पड़ा और न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न होने पर उपनिर्वाचन कराया जा रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से उपचुनाव हो इसके पर्यवेक्षक हेतु एडीएम संदीप कुमार को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























