हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खंड विकास कार्यालय हापुड़ का एडीएम संदीप कुमार ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो अधिकारी और दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनको कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसी के साथ एक दिन के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है।
एडीएम संदीप कुमार ने बुधवार को खंड विकास कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत बिशन सक्सेना, सहायक विकास अधिकारी निकुंज त्यागी, बीटी रजनीश कुमार और बीओ अंजू चौधरी अनुपस्थित मिले। हालांकि इस दौरान कोई प्राइवेट कर्मी कार्यालय में नहीं मिला। एडीएम ने इसकी रिपोर्ट डीएम को प्रेषित की। उसके बाद चारों को से स्पष्टीकरण मांगा गया है और तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
हापुड़ में बन रहा एम एंड एम प्लाजा, निवेश का बेहतर विकल्प: 9068082168
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























