हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अपर आयुक्त चैत्रा वी ने की। संपूर्ण समाधान दिवस में 23 फरियाद आई जिनमें से तीन भूमि विवाद से जुड़ी थी। इस दौरान दो का मौके पर निस्तारण किया गया जबकि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान हापुड़ एसडीएम सुनीता सिंह, हापुड़ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिसोदिया व अन्य विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि हापुड़ में उपजिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जहां कई विभागों के कर्मचारी और अधिकारी भी उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर आयुक्त चैत्रा वी ने की जहां 23 शिकायतें आई जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और कहा कि शेष समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। इस दौरान एसडीएम हापुड़ सुनीता सिंह, सीओ हापुड़ अशोक कुमार सिसोदिया व अन्य कर्मचारी तथा अधिकारी उपस्थित रहे। अपर आयुक्त का कहना है कि फरियादियों को किसी तरह की परेशानी ना हो और गुणवत्ता के साथ उनकी समस्याओं का निपटारा किया जाए।
























