हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यातायात व थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी क्रम में पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसरों व पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साइलेंसरों को निकलवा कर कब्जे में ले लिया और बुलेट के चालक को भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायद दी। आपको बता दें कि ऑपरेशन पटाखा के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है जिनका कहना है कि बुलेट में पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसर को लगाकर लोग हुड़दंग काटते हैं और बेवजह ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में सोमवार को धौलाना, खिचड़ा, पिलखुवा आदि क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसरों के खिलाफ अभियान चलाया गया जहां चेकिंग के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल के खिलाफ कार्रवाई की गई और पुलिस ने इन साइलेंसर को अपने कब्जे में ले लिया।
FREE वॉशिंग मशीन, सोने का सिक्का, मोबाईल पाने का मौका : 9810553207






















