👁 1 views Views
13 के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में 13 आदतन अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की है। इन आरोपियों के खिलाफ हमला, हत्या का प्रयास जैसे आरोप है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है और गैंगस्टर में कार्रवाई की है।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के अनुसार हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने करीमपुर निवासी सलीम, मोहम्मद शहजाद, नफीस, वसीम, सफीक, नदीम, मोनिस, रिजवान, अनस, अलीनगर निवासी फुरकान, उस्मान, कैफ, मेरठ निवासी कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर

























