
हापुड़ में बन रही एसिड वाली सॉस, विभाग ने छापा मारकर की सीज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हापुड़ में सॉस नहीं बल्कि सॉस के रूप में तेजाब परोसा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हापुड़ के पन्नापुरी में मिलावटी सॉस के एक ठिकाने पर छापा मार कार्रवाई की जहां टीम ने नकली सॉस को कब्जे में ले लिया और उसे सीज कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के अनुसार इसे डिस्ट्रॉय किया जाएगा।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त हापुड़ सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को टीम ने हापुड़ के पन्नापुरी में एक प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में मिलावटी सॉस बनाई जा रही है। जब उन्होंने मौके पर जांच की तो पाया कि सांस में एसिड और कलर मिलकर बनाया जा रहा था। जो खाने योग्य भी प्रतीत नहीं हो रही। ऐसे में इसे सीज कर डिस्ट्रॉय किया जा रहा है और आगे कार्रवाई की जा रही है।
आपको बता दें कि हापुड़ के कई ठिकानों पर इस सांस की सप्लाई हो रही थी। ठेले-खोमचे वालों पर यह सांस बेची जा रही थी। सस्ते में सॉस के नाम जहर बेचकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। यह ज़हर खरीदने और बेचने वाले विभाग की रडार पर हैं।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


























