हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटी में कृषि यंत्र को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है कि वह जबरन घर में घुस आया और मारपीट कर 97 हजार रुपए लूट कर ले गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है कि मामला आपसी रुपए के लेनदेन का है, जांच कराई जा रही है।
गांव निवासी एक व्यक्ति कृषि यंत्र की दुकान करता है। दो साल पहले गांव के रहने वाला एक व्यक्ति घर से आवश्यकता पड़ने पर एक कृषि यंत्र मांग कर ले गया था जिसने अभी तक उसके पैसे नहीं दिए हैं और ना ही कृषि यंत्र लौटाया। इसके बाद दुकान स्वामी खुद ही कृषि यंत्र ले आया। इसी बीच दोनों के बीच मामला बढ़ गया और मंगलवार की शाम को आरोपी दुकानदार के घर घुस आए और मारपीट करते हुए 97 हजार रुपए से भरा एक थैला लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065






















