कांग्रेस की प्रत्याशी डोली शर्मा के खिलाफ सास को पीटने का आरोप, 2019 में हुई थी जमानत जब्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 2019 के लोकसभा चुनाव में हुई हार के पश्चात कांग्रेस ने एक बार फिर डॉली शर्मा को 2024 के चुनावी रण में गाजियाबाद धौलाना लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। आपको बता दें कि डोली शर्मा के खिलाफ सास को पीटने का आरोप है जिनके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज है।
2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने डोली शर्मा को ही मैदान में उतारा था और डोली शर्मा की जमानत भी जब्त हुई थी लेकिन एक बार फिर कांग्रेस ने डोली शर्मा पर विश्वास जताया है। डॉली शर्मा के खिलाफ गाजियाबाद के लिंक रोड थाने में एक एफआईआर भी दर्ज है जो कि उनकी सास ने दर्ज करवाई थी। डॉली शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 447, 448 व 506 में मुकदमा दर्ज है। डॉली शर्मा के पास 2.14 करोड रुपए की चल व अचल संपत्ति है जो की एक किलो सोने और आधा किलो चांदी के साथ-साथ एक बीएमडब्ल्यू कार की भी मालकिन है। डॉली शर्मा के गाजियाबाद के वसुंधरा में एक और पंजाब में दो मकान है जिनकी शैक्षिक की योग्यता एमबीए पास है। इस चुनाव में डोली शर्मा कितने वोट हासिल करेगी यह समय आने पर ही पता चलेगा।
रविंद्र ब्रांड: शुद्ध सरसों का तेल: 9837028800, 9917094400

























