हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन के फाटक संख्या-41 पर रेलवे अंडरपास के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है जो नए साल तक पूर्ण हो जाएगा। इसके निर्माण से पंचशील कॉलोनी, जसरूप नगर, आदर्श नगर, मोदीनगर रोड समेत कई कॉलोनी में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि रेलवे लाइन पर पहले से ही एक पुल बना हुआ है जिसे लोग इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस अंडरपास के निर्माण से आसपास के क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें फाटक के खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
मेरठ रोड पर दो फाटक हैं जिनमें से एक है फाटक संख्या-41, मेरठ-खुर्जा रेलवे लाइन पर बने इस फाटक पर विभाग ने छह माह पूर्व अंडर पास बनाने का कार्य शुरू किया था जहां रेलवे लाइन के नीचे बॉक्स भी स्थापित कर दिए थे और खुदाई का कार्य भी शुरू हो गया था। इससे पंचशील कॉलोनी के गेट का आवागमन बंद होने के कारण इसका विरोध हुआ था जिसके बाद निर्माण कार्य कॉलोनी के लोगों के आंदोलन ने रुकवा दिया। उस दौरान तत्कालीन डीआरएम अजय कुमार नंदन ने संशोधित नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य के आदेश दिए थे लेकिन तभी डीआरएम का तबादला होने के कारण कार्य अटक गया था। अब फिर से संशोधित नक्शे की स्वीकृति मिल चुकी है जिसके अनुसार कार्य किया जा रहा है। बता दें कि नए नक्शे के अनुसार अंडरपास की ऊंचाई 5.5 मीटर से घटकर अब 4 मीटर कर दी गई है जिससे अंडरपास की चौड़ाई भी कम हो जाएगी और पंचशील कॉलोनी के गेट का आवागमन भी बंद नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दो महीने के अंदर रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






















