👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के पास सड़क पार कर रहा एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे उसके पांव में काफी गंभीर चोटें आई हैं। मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। बता दें कि मामला गुरुवार की शाम का है जब गांव अटूटा के पास पैदल सड़क पार कर रहा एक 42 वर्षीय युवक गढ़ की ओर से हापुड़ आ रहे 10 टायरा ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में ट्रक युवक के पैरों को रौंदता हुआ निकल गया। घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का नाम जगदीश सिंह हैं जो कि बुलंदशहर को समसपुर का है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941























