हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर,अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर प्लाईवुड फैक्ट्री कट के पास एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जबकि मृतक का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सड़क हादसे के दौरान ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
27 वर्षीय तरुण भाटी पुत्र वीरेंद्र निवासी दरियापुर सिंभावली को बुधवार को सूचना मिली कि उसके ताऊ का निधन हो गया है जिसके बाद वह बाइक पर सवार होकर टोल से तुरंत घर की ओर जाने लगा। वही एक अन्य बाइक पर 29 वर्षीय अब्दुल मुनान पुत्र अब्दुल राशीद निवासी गांव चांदपुर बिजनौर सवार था। जैसे दोनों बाइक सवार देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर ततारपुर ओवरब्रिज के समीप पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक के चालक ने प्लाईबुड फैक्ट्री कट के पास अचानक से ट्रक को मोड़ दिया। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार तरुण और अब्दुल मन्नान की बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि तरुण की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची जिसने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से चिकित्सकों ने तरुण को मृत घोषित कर दिया जबकि अब्दुल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























