छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में देहरा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मुरादनगर का रहने वाला शानए इलाही परिवार के साथ जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ जा रहा था। इस दौरान वह अपने परिवार के साथ देहरा पुलिस चौकी से एनटीपीसी रोड पर सड़क के किनारे खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार माल वाहक वाहन छोटा हाथी ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद परिजन तुरंत घायल को पिलखुवा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।








  • Related Posts

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के…

    Read more

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    फुलेरा दूज पर्व मनाया

    फुलेरा दूज पर्व मनाया
    error: Content is protected !!