आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जनपद हापुड़ निवासी युवक की ट्रेन से गिरकर मौत












आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर जनपद हापुड़ निवासी युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सैना निवासी 28 वर्षीय तरुण सिरोही की दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
गांव निवासी तरुण सिरोही दिल्ली में नौकरी करते थे। छह महीने पहले उनकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शनिवार को गांव लौटने के लिए आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़े थे। ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली। झटका लगने के कारण तरुण का पैर फिसल गया और वह गिर गए। ट्रेन से गिरने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को तरुण का शव घर पहुंचा तो परिवार में मातम छा गया।

मात्र एक रुपए में लोन करा कर घर ले जाओ AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन: 9536777474







  • Related Posts

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    🔊 Listen to this दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ का दौमी धनोरा मार्ग व दौमी असौड़ा मार्ग अवैध कालोनियों का सबसे बड़ा अड्डा बना है जहां…

    Read more

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    दौमी-धनोरा मार्ग पर अवैध कॉलोनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक
    error: Content is protected !!