
बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर के आवास विकास स्थित टैगोर शिशु सदन इंटर कालेज के छात्र छात्राओं ने बेहतर अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है तो वहीं इंटरमीडिएट में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
उन्होंने बताया कि शिक्षकों एवं छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम हैकि परीक्षा में छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने छात्रों से भविष्य में भी कड़ी मेहनत एवं ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट में प्रिंस कुमार तो हाईस्कूल में अवनी ने कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने मानवता, सहृदयता, सदाचार व ईमानदारी से जीवन यापन करने को सबसे महत्वपूर्ण बताया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264






















