
गढ़ निवासी युवक हिमाचल प्रदेश की व्यास नदी में बहा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवली क्षेत्र के गांव दौताई निवासी 18 वर्षीय युवक हिमाचल की व्यास नदी में सेल्फ लेते समय पानी के बहाव में बह गया जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है।
दौताई निवासी 18 वर्षीय नासिर पुत्र यासीन अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश गया था। शुक्रवार की शाम करीब 4:00 रास्ते में सभी लोग व्यस्त नदी में टहलने चले गए। इसी दौरान जीशान, अनस, नासीर व्यास नदी में एक पत्थर पर खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगे। तीनों का पैर फिसल गया जिससे वह नदी में गिर गए। जीशान और अनस को तो बचा लिया लेकिन नासिर बह गया जिसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586























