
👁 0 views Views
बिजनौर निवासी युवक की जनपद हापुड़ में सड़क हादसे में मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जेएमएस कॉलेज के पास खड़े ट्रक में एक बाइक जा भिड़ी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान का प्रयास शुरू किया। मृतक बाइक सवार की पहचान अजहरुद्दीन निवासी गांव नगला भगवानपुर जिला बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को भी मामले से अवगत कराया है।
वाहनों में जीपीएस ट्रैकर व सीसीटीवी लगवाने के लिए संपर्क करें: 81262 93996
























