हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर रेप किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई जिसका आरोपी ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है लेकिन उसका पति शराब पीकर अभद्रता और मारपीट करता है। इस कारण वह पति से अलग रहकर दिल्ली में नौकरी करती है। पति से अलग रहने के बाद मेरठ के गांव निवासी युवक ने उसके पास फोन किया और बताया कि वह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया और दोनों का आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसे अपने पास चंडीगढ़ बुला लिया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता इस दौरान गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























