हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर गुरुवार की सुबह सब्जी से भरा एक छोटा हाथी टायर फटने से पलट गया जिसकी वजह से सब्जियां सड़क पर बिखर गई और इस दौरान काफी नुकसान हो गया। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
राजू ने बताया कि सब्जी से भरा ट्रक जैसे ही सिंभावली में पहुंचा तो टायर फटने के कारण वह पलट गया। इस दौरान सब्जियां सड़क पर बिखर गई। राहगीर इकट्ठा हुए और उन्होंने चालक का हाल जाना। राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी तरह की हताहत नहीं हुई। इस दौरान यातायात थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो गया।
महाराष्ट्र का खास गडोलना, बच्चों का ATM, टॉकिंग बुक और भी बहुत कुछ खरीदें: 9719 606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























