हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को पीटने के मामले में उसके पति, जेठ, ससुर, सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी रचा ली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
गौतम बुद्ध नगर की रहने वाली निशा तेवतिया ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी शादी शिवपुरी के मोहित चौधरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसके बाद वह गौतम बुद्ध नगर में अल्फा टू के एफ में रहने लगी और गौतम बुद्ध नगर में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ उत्पीड़न के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया। मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है।
21 मई को न्यायालय में मुकदमे की तारीख थी। जब तारीख पर पति नहीं पहुंचा तो महिला ससुराल पहुंच गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने तलाक दिए बगैर ही अन्य महिला से शादी कर ली है। इसके बाद वह ससुराल पहुंची जहां पति मोहित, जेठ दीपक, ससुर जयवीर और सास नीलम ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया जिसके बाद उसने 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। न्याय के लिए निशा महिला थाना पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























