खुरपका-मुंहपका रोग से मुक्ति के लिए टीकाकरण अभियान शुरू










खुरपका-मुंहपका रोग से मुक्ति के लिए टीकाकरण अभियान शुरू

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):दुधारु पशुओं को खुरपका- मुँहपका रोग से मुक्त कराने के लिए भारत सरकार के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यकम (एन०ए०डी०सी०पी०) अन्तर्गत जनपद हापुड़ में 22 जनवरी-2026 को एफ०एम०डी० टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारम्भ हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने टीकाकरण वैन को हरी झंडी दिखाकर कर किया।डा० ओ०पी० मिश्रा मुख्य पशुचिकित्साधिकारी हापुड़ ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत सभी 04 माह से बड़े महिषवंशीय व गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण कार्य किया जायेगा। इसलिए सभी पशुपालकों से अपील की जाती है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण अवश्य करा लें।यह अभियान 10 मार्च-2026 तक चलेगा। टीकाकरण हेतु पशुचिकित्साधिकारियों के नेतृत्व में टीम घर-घर जाकर टीकाकरण कार्य करेगी। उक्त टीकाकरण का विवरण भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जायेगा।
टीकाकरण के समय पशुपालक यह ध्यान रखें कि वैक्सीन की कोल्ड चेन बनी हुई है तथा सही तरीके से रखी गयी है। एन०ए०डी०सी०पी० अन्तर्गत इस अभियान के लिए डा० ओमवीर सिंह, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, पशुचिकित्सालय-सदर हापुड़, नोडल अधिकारी होंगे। जिनका मोबाईल न०- 9412544195 है। अभियान से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक उनके नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकेगा।

गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!