छपकौली श्यामेश्वर महादेव मन्दिर में 70 वॉलिंटियरों की टीम का गठन
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र छपकौली श्यामेश्वर महादेव मंदिर पर पुलिस द्वारा 70 वालियांटरों की टीम तैयार की गई है जिससे मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में भीड़ भाड़, पार्किंग और जलाभिषेक के दौरान मंदिर, पार्किंग, नहर पटरी और आस पास के इलाके में पुलिस के साथ सहयोग कर ड्यूटी करेंगे। सभी वालियांटरों को पहचान के लिए एक पहचान पत्र, सीटी डोरी और सफ़ेद टी शर्ट पुलिस द्वारा प्रदान की गई है। मंदिर समिति ने भी पुलिस द्वारा टीम संगठन की काफी सराहना की है। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने एक नई पहल चालू की है जिससे काँवड़ियों को कोई परेशानी ना हो। आपको बता दें कि शिवरात्रि को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। शिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोले का जलाभिषेक व दुगधाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं। भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े ऐसे में थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने मोर्चा संभाल लिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























