
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की राजीव विहार कॉलोनी में सोमवार को स्कूली छात्रों से भरी एक ईको के नीचे आवारा कुत्ता आ गया। इसके बाद कुत्ता मौके परही मर गया। ऐसे में डॉग लवर्स ने चालक को घेर लिया और उसे गाड़ी से नीचे उतारा। इसी बीच आसपास मौजूद लोगों एकत्र हुए और उन्होंने गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। चालक ने कहा कि गाड़ी की गति मुश्किल से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कुछ लोग सड़क किनारे खड़े थे। वह स्कूल के बच्चों को लेकर लौट रहा था। तभी अचानक एक कुत्ता गाड़ी के नीचे आ गया जिससे कुत्ते की मौत हो गई। चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लोगों से बच्चों को भेजने के लिए कहा लेकिन गुस्साए लोगों ने बच्चों को भी कुछ देर के लिए रोक लिया। इस दौरान छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। डॉग लवर्स का कहना है कि उन्होंने इस कुत्ते को काफी प्रेम से पाला था जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह आवारा कुत्ता पागल हो चुका था जो लोगों को परेशान करता था।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926























