
चंडी रोड पर 5 लाख रुपए गज बिकी दुकान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक नामी सर्राफ ने चंडी रोड पर एक लोहिया व्यापारी की दुकान ₹5 लाख रुपए गज के हिसाब से खरीदी है। दुकान का सौदा 6 करोड़ 25 लाख रुपए में हुआ बताया गया है और जगह करीब 125 वर्ग गज में है।
चंडी रोड पर मुख्य द्वार के निकट पक्का बाग चौपला के पास कभी एक नामी गिरामी लोहिया सरिया, गाटर आदि बेचता था और अब एक दलाल की मार्फत यह दुकान एक सर्राफ ने 6 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदी है। आजकल दुकान को जमीदोज किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सर्राफ की योजना जेवरात का एक बड़ा शोरूम खोलने की है।
इस प्रॉपर्टी में भारी काले धन का निवेश हुआ है और स्टांप शुल्क व आयकर की चोरी के साथ-साथ काले धन को सफेद किया गया है। इस सौदे में बिचोलिए ने मोटी दलाली ली है।
#स्टांप ड्यूटी
#आयकर
#ईडी
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























