
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में काली नदी के किनारे 47 करोड़ रुपए की लागत से 4,000 वर्ग मीटर भूमि पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है। जल निगम ग्रामीण ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। बारिश थमने के बाद सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होगा और गंगा की स्वच्छता में मदद मिलेगी।
गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर में काली नदी के पास 47 करोड रुपए की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लान बनाने की तैयारी है जिसे लेकर जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। गाजियाबाद की एसकेसी फर्म को निर्माण और संचालन का टेंडर मिला है। इसके निर्माण से दूषित पानी को ट्रीट किया जाएगा। फिलहाल फैक्ट्री का पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के काली नदी में गिरता है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























