
शिवगढ़ी व प्रहलादनगर में 48 लाख से बनेंगी सड़कें व नालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी और प्रहलादनगर में 48 लाख रुपए की लागत से सड़कों व नाली का निर्माण कराया जाएगा। डीएम की सख्ती के बाद नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में चामुंड के आसपास की गलियों के निर्माण को लेकर पिछले करीब दो साल से स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। बदहाल सड़क की वजह से लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। नगर पालिका द्वारा वार्ड नंबर 12 में करीब 24 लाख रुपए की लागत से शिवगढ़ी में चामंड व आसपास की गलियों में नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड नंबर 7 के मोहल्ला प्रहलादनगर में करीब 24.18 लाख से सत्य प्रकाश के मकान से धर्मेंद्र के मकान तक नाली व सीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए निवेदा आमंत्रित की गई हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




























