
भीषण गर्मी में जलते उपलों के बीच तपस्या करते संत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शेरों वाले मंदिर में एक संत भीषण गर्मी में चिल-चिलाती धूप में 41 दिनों की तपस्या पर बैठे हैं जिनका बुधवार आज 23 वां दिन है। संत ने अपने शरीर पर राख लपेटी है और चारों तरफ उपले जला रखे हैं। 42वें दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण बड़ी संख्या में संत पवन दास जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पवन दास जी महाराज पंजाब के रहने वाले हैं जो पिछले कुछ दिनों से बाबूगढ़ के इस मंदिर में तपस्या कर रहे हैं। वह भक्ति में लीन हैं। ऐसे में ग्रामीणों के लिए सौभाग्य की बात है कि एक संत उनके बीच तपस्या कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण संत पवन दास जी महाराज के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर नवनीत चौधरी, सचिन चौधरी, सुखवीर, पुरुषोत्तम, विक्रांत, राहुल, सिद्धू आदि मौजूद रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से खरीदें सामना होलसेल दामों पर: 8191820867
























