डासना जेल में बंद हापुड़ के व्यक्ति की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पुराना बाजार के एक व्यक्ति की डासना जेल में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। मृतक अन्य लोगों के साथ डासना जेल में 6 साल की सजा काट रहा था।
बात वर्ष-2013 की है जब पुराना बाजार हापुड़ में एक जूस की दुकान पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस सिलसिले में दोनों ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
हापुड़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने गत दिनों आरोपी इरशाद, अब्दुल कालिद, इमरान व खुर्शीद को 6-6 साल की सजा सुनाई थी और सभी दोषी डासना जेल में सजा काट रहे है।
सोमवार की शाम को इमरान की डासना जेल में अचानक तबियत खराब हो गई और इलाज के दौरान इमरान की मौत हो गई। इमरान की मौत की खबर जैसे ही हापुड़ में परिवारजनों तक पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के चार बेटी और एक बेटा है। प्रशासन का कहना है कि इमरान की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मृतक इमरान के पिता अब्दुल खालिद व सगे भाई इरशाद व खुर्शीद अभी भी हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























