सूअर से लदे मिनी ट्रक ने ट्रक में मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास पर बुधवार को सूअर से लदे एक मिनी ट्रक ने आयशर कैंटर में टक्कर मार दी। इस दौरान शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और वाहनों में सवार लोगों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुल दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
मामला गुरुवार का है जब मेरठ नंबर का एक मिनी ट्रक बुधवार को मेरठ से ततारपुर बाईपास से होकर सिकंदराबाद जा रहा था। जैसे ही मिनी ट्रक ततारपुर बाईपास पर टाटा एजेंसी के पास पहुंचा तो चालक ने मिनी ट्रक से नियंत्रण खो दिया और वह सीधे ट्रक से जा भिड़ा। सड़क हादसे के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें गंभीर चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच जा रही है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























