बंगला देश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हापुड़ में विशाल पैदल मार्च
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): बंगला देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के विरोध में सोमवार को हापुड़ में हिंदू संगठनों, धार्मिक व सामाजिक संगठनों तथा व्यापारिक संगठन से जुड़े लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर हापुड़ शहर में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में शामिल लोग बंगला देश में हिंदुओं पर हो रहे प्राण घातक हमलों और लूटपाट व आगजनी की घटनाओं को रोककर हिंदू हितों की रक्षा की मांग कर रहे थे।
हापुड़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के व्यापारियों ने सोमवार को हापुड़ में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और बड़ी तादाद में हापुड़ के रेलवे पार्क पर एकत्र हुए। व्यापारी हाथों में केसरिया ध्वज, बैनर तथा तख्तियां लिए थे जिन पर हिंदू हितों की रक्षा के नारे लिखे थे। भारत माता की जय के उद्घोष से व्यापारियों ने पैदल मार्च शुरु किया। पैदल मार्च में शामिल व्यापारी बंगला देश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का विरोध कर रहे थे। उनकी मांग थी कि भारत सरकार हस्तक्षेप करके बंगला देश में हिंदुओं की रक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाए। पैदल मार्च में शामिल होने के लिए व्यापारियों, मजदूरों, किसानों, हिंदू नेताओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
भारत माता की जय के उद्घोष से शुरु हुआ पैदल मार्च फ्रीगंज रोड, रेलवे रोड से होते हुए हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंचा, जहां विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, ललित कुमार अग्रवाल, अशोक छारिया, शांतनु सिंघल, प्रदीप हाइड्रों, राजेंद्र गुर्जर आदि ने सम्बोधित किया। व्यापारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को दिया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























