हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक ऐसा गैंग सक्रिय है जो कि मौका देखकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो रहा है। सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठने वाला यह शातिर मौका देखकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता है। हाल ही में एक मामले में हापुड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला रामगढ़ी निवासी अभिषेक ने बताया कि मामला 8 जुलाई की शाम का है। जब वह अतरपुरा चोपला पर ई रिक्शा लेकर खड़ा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति सवारी बनकर आया और उसने ई रिक्शा को किराए पर ले लिया। इसके बाद उसने ई रिक्शा चालक को एक दुकान पर भेज दिया। तभी मौका देखकर वह ई रिक्शा लेकर फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























