
किसान ने तहसील में किया जमकर हंगामा, अधिकारियों के समझाने पर मामला हुआ शांत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गांव बझेड़ा खुर्द निवासी किसान चंद्रपाल अपनी जमीन के रिकॉर्ड में नाम दर्ज न होने से नाराज होकर तहसील की दूसरी मंजिल पर पहुंच गया और जमकर हंगामा किया। हंगामे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा हो गई।
किसान चंद्रपाल का आरोप था कि उनकी पुरानी खसरा खतौनी में उनका नाम दर्ज नहीं है। उन्होंने रिकॉर्ड की प्रति मांगी तो उन्हें बताया कि पहले नकल सवाल डालना होगा। इसके बाद किसान ने हंगामा शुरू कर दिया और जमकर विरोध किया किसान ने कहा कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है। इसके बाद मौजूद संग्रह कार्यालय के कर्मचारी संजय पांडे ने किसान को समझाया और राजस्व अभिलेखों की प्रति जारी करने के लिए निर्धारित प्रक्रिया से अवगत कराया। बताया कि नकल सवाल डाले बिना किसी भी अभिलेख की प्रमाणित प्रति जारी नहीं की जा सकती।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131






















