खेतों पर चारा लेने गए किसान व बैल की करंट की चपेट में आने से मौत
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर में चारा लेने खेतों पर गए एक किसान और बैल की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। कुछ देर बाद जब दो किसान खेतों पर पहुंचे तो देखा कि पास में से धुआं उठ रहा है। इसके बाद उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों का मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
52 वर्षीय बबलू पुत्र यासीन निवासी गांव सुल्तानपुर गुरुवार को चारा लेने के लिए खेतों पर गया हुआ था। तभी मौके से गुजर रहे तार की चपेट में आने से बबलू और बैल की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। कुछ देर बाद जब ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत से धुआं निकल रहा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























