राहुल के जन्मदिन पर मीठे शर्बत की प्याऊ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का 53वां जन्म दिन सोमवार को हापुड़ में कांग्रेसियों ने मीठे शर्बत की प्याऊ लगा कर धूमधाम से मनाया गया और राहुल गांदी के दीर्घ आयु होने की कामना की। कांग्रेसजनों ने नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो नारे का भी उद्घोष किया।
हापुड़ के कांग्रेसजन दिनेश शर्मा, अंकित शर्मा, विक्की, गौरव, डा.जकरिया, सहित सैकड़ों कांग्रेसी हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित पंडित नेहरु की प्रतिमा पर एकत्र हुए और मीठ शर्बत की प्याऊ लगाई। बड़ी तादाद में राहगीरों ने मीठा शर्बत पीकर भीषण गर्मी में राहत महसूस की। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी ने नफतर छोड़ो, भारत जोड़ो का नारा दिया था आज उनके जन्मदिन पर लोगों को मौहब्बत की शर्बत पिलाया जा रहा है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622
























