हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आपके लिए उपयोग हो चुकी पुस्तके यदि आप रद्दी में डालने अथवा बेचने की सोच रहें, तो कृपया ऐसा मत कीजिए आपकी ये पुस्तकें किसी बच्चे के अंधकारमय भविष्य के लिए रोशनी की किरण बन सकती है। पुस्तकों को दान करके।
हापुड़ के नई शिवपुरी में गत्ता फैक्ट्री के पास धीरजबंधु लक्ष्य निर्माम योजना ट्रस्ट के माध्यम से बुक बैंक का संचालन करते हैं जिसका उद्देश्य लक्ष्य ज्ञान के प्रसार का है। इस बुक बैंक में आप पुस्तकें दान कर सकते है, और जरुरत मंद ले सकते है।
लक्ष्य निर्माण योजना ट्रस्ट, जिला माहेश्वरी युवा संगठन हापुड़ के सहयोग से 24 अप्रैल, रविवार को शाम 4 बजे से 7 बजे तक माहेश्वरी धर्मशाला हापुड़ में पुस्तक मेले का आयोजन कर रहा है, आप उपयोग हो चुकी पुस्तकों को मेले में आकर दान कर सकते है।
अधिक जानकारी के लिए-मोबाइलः 9871639558, 9818926191, 7011800527।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288























