मुरादाबाद की रहने वाली चिकित्सक ने पिलखुवा में की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चिकित्सक के तौर पर नौकरी कर रही युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पीजी प्रवेश परीक्षा में कम अंक आने से वह काफी तनाव में थी। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे कब्जे में लिया लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
मुरादाबाद के गांव छजलैट की रहने वाली प्रिंसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक थी। वह एमबीबीएस करने के लिए अस्पताल में नौकरी कर रही थी। प्रिंसी दिल्ली से पीजी करने की तैयारी भी कर रही थी। पिछले दिनों हुई पीजी प्रवेश परीक्षा में उसने हिस्सा लिया। जब परीक्षा का परिणाम आया तो कम अंक आने पर वह तनाव में आ गई और सोमवार को उसने पंखे में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कार्रवाई के ही शव अपने साथ ले गए।

निवेश करने का सुनहरा मौका
आनंद विहार हापुड़ में हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत दुकान एवम ऑफिस ।
DM कार्यालय के बराबर में
होशियारी देवी हॉस्पिटल के सामने
पार्किंग सुविधा के साथ
लोन सुविधा उपलब्ध
15.88 लाख से शुरू ।
पाएं coin हर बुकिंग पर ।
ऑफर केवल 10 बुकिंग पर मान्य ।
संपर्क: 9520807055

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























