शराब के ठेके पर ग्राहक को मारपीट कर बुरी तरह घायल किया










शराब के ठेके पर ग्राहक को मारपीट कर बुरी तरह घायल किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):
थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत जमोत्री देवी शराब के ठेका पर ओवर रेट लेने के विरोध पर एक दलित व्यक्ति पर सेल्समैन ने हथियार से जानलेवा हमला और मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया।
अनुसूचित जन जाति विभाग कांग्रेस हापुड के जिलाध्यक्ष नरेश भाटी ने दलित युवक के साथ की गई बुरी तरह मारपीट की घटना की निंदा करते हुए आरोपी शराब के ठेके का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है।
कांग्रेस नेता नरेश भाटी ने बताया
कि गढ़मुक्तेश्वर रविदास चौक पर स्थित जमोत्री देवी शराब के ठेके की दुकान पर ओवर रेट लेने के विरोध करने पर एक दलित व्यक्ति के साथ बुरी मारपीट की गई और उस पर जानलेवा हमला किया गया।यह घटना निंदनीय है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाती है।
उनकी प्रमुख मांग है कि घटना की जांच की जाए और दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित व्यक्ति को उचित इलाज और मुआवजा दिया जाए। शराब के ठेके का लाइसेंस रद्द किया जाए, क्योंकि यह ठेका नियमों का उल्लंघन कर रहा है और समाज में अशांति फैला रहा है।
हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस घटना को गंभीरता से लिया जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। शराब के ठेके का लाइसेंस रद्द करने से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
नागरिकों ने संदेह जताया है कि ओवर रेटिंग आबकारी विभाग की सांठगांठ से हो रही है।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!