
देहरा में हुई युवक की हत्या के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि शनिवार की सुबह आमिर उर्फ डैनी का शव घेर में चारपाई पर मिला था जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
मृतक के चाचा भूरा उर्फ खालिद ने बताया कि उसका भतीजा आमिर उर्फ डेनी गांव में घेर में ही सोता था। शनिवार की सुबह जब उसकी भतीजे घेर में भैंसों के लिए चारा डालने के लिए गई तो आमिर चारपाई पर मृत पड़ा था। स्वजन ने आरोप लगाया कि आमिर का गांव के रहने वाले फरमान पुत्र लीले, अकरम पुत्र फरमान, मुकर्रम पुत्र फरमान, जाहिद पुत्र शेर मोहम्मद से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि शुक्रवार की रात 12:00 से 5:00 के चारों ने आमिर की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























